अपहरण व दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)22 मई। व्हॉट्सएप से ऑडियो कॉल और मैसेज करने तथा पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर ले जाने एवं दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में सिधमुख थानापुलिस ने मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गांव ढ़ाणा निवासी पीडि़ता ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि चूरू रहकर पढ़ाई करती है तथा गत दस माह से चैनपुरा छोटा निवासी धर्मेन्द्र मुहाल उर्फ  संजू अपने मोबाइल से उसके व्हॉट्सएप पर ऑडियॉ कॉल एवं मैसेज करता रहता है तथा व्हॉट्सएप पर हाथ में पिस्तौल लेकर फोटोज व वीडियो भेजता है दर्ज मामले में बताया कि माह फरवरी में आरोपी ने उसकी फोटो लगाकर फेक फेसबुक आइडी भी बनाई थी। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली थाना चूरू में की थी। उसके बाद आरोपी धर्मेन्द्र ने पैसों की मांग करने लगा। 21 अप्रैल 2020 को वह अपने गांव ढ़ाणा में अपने घर आ गई थी। उसके बाद 26 अप्रैल की रात्रि को तीन बजे आरोपी धर्मेन्द्र मुहाल उर्फ  संजू उसके घर आया। उसके हाथ में पिस्तौल था। जिसके साथ गांव ढ़ाणा निवासी मुकेश पूनिया, मिंटू, मांगेराम भी थे। जिन्होंने एक राय होकर उसे चारपाई पर से मुंह पर हाथ रखकर जबरदस्ती उठा लिया तथा मुझे पास के एक सूने मकान में ले जाकर उसे कपड़े उतार दिए तथा उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया तथा शोर शराबा करने पर उसके माता-पिता व पड़ौसी मौके पर भागकर आए तो आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने मुकदमा दर्ज नहीं करवाने का कहकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी उसके घर के आस-पास तेज गति से बोलेरो जीप दौड़ाता है तथा गाड़ी से कुचलकर मार देने की धमकी देता है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You might also like