जिला प्रशासन ने बड़े कॉम्प्लेक्स एवं मॉलों का लिया जायजा
झुंझुनूं,(जय जांगिड़)24 मई। लॉक डाउन चतुर्थ चरण में दी गई छूट के मद्देनजर शनिवार को सांय 4 बजे से सांय 6:30 बजे तक जिला कलेक्टर यूडी खान के निर्देशानुसार झुंझुनूं उपखंड अधिकारी सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में गठित टीम जिसमें सीओ सिटी लोकेंद्र दादरवाल, झुंझुनूं नगर परिषद आयुक्त रोहित मील, डिप्टी सीएमएचओं झुंझुनूं, शहर कोतवाल गोपाल सिंह ढाका स्थिति का जायजा लेने एक साथ झुंझुनू शहर के संगम मार्केट, तिरुपति कॉम्प्लेक्स, मोदी टावर, गणपति कॉम्प्लेक्स, अनिल हाइट्स, टीबड़ा मार्केट, मोदी मार्केट, इंडिया मार्केट, निशात मार्केट सहित शहर की 3 दर्जन से अधिक कॉम्प्लेक्स एवं मॉल का निरीक्षण कर एक-एक बिंदु को जांच हेतु सम्मिलित किया। बहुमंजिला व्यवसायिक इमारतें बनी हुई है जिनमें लॉक डाउन चतुर्थ चरण में आमजन का आवागमन अधिक हो और रास्ते वहां सकड़े हो या एक तरफा ही रास्ता हो, पार्किंग की व्यवस्था इत्यादि सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
समय से पूर्व ही दुकानों के गिरने लगे शटर
निरीक्षण के समय सरकारी अमला जामा को देखकर उपस्थित दुकानदारों ने तुरंत ही अपने दुकानों के शटर गिराने लग गए जिस पर प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि आपको कहीं घबराने की जरूरत नहीं है यह महज यह जांच किया जा रहा है कि कुछ ऐसे बड़े कॉप्लेक्स जहां आमजन का आने जाने में कठिनाई हो, पार्किंग व्यवस्था या रास्ते संकडे हो और एक साथ भारी तादाद में व्यक्तियों का जमावड़ा ना हो इसलिए उन्हें चिन्हित किया किया जा रहा है।
प्रशासन ने 3 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय किया
शहर में बड़े-बड़े कॉम्प्लेक्स एवं मॉल का निरीक्षण करते हुए जिला उपखंड अधिकारी सुरेंद्र यादव, सीओं सिटी लोकेंद्र दादरवाल, शहर कोतवाल गोपाल सिंह ढाका, नगर परिषद आयुक्त रोहित मील द्वारा शहर के संकडे इलाकों में भी बने हुए कॉम्प्लेक्स व मॉल का बारीकी से अध्ययन किया गया वहीं उन्हें तकरीबन 3 किलोमीटर तक पैदल ही सफर करना पड़ा।
उपखंड अधिकारी सुरेंद्र यादव ने कहा बताया कि जिला कलेक्टर यूडी खान द्वारा लॉक डाउन के चौथे चरण में कॉम्पलेक्स व मॉल को खोलने को कुछ हिदायत के साथ छूट दी गई है। उनके पालना में जांच हेतु एक कमेटी का गठन किया गया है जिसमें नगर परिषद आयुक्त, सीओं सिटी झुंझुनूं एवं डिप्टी सीएमएचओं की देखरेख में सभी बड़े कॉम्प्लेक्स व मॉल में इस बात को चिन्हित किया जा रहा है कि आमजन को दिक्कत भी ना हो और दुकानदारों को भी कोई कठिनाई का सामना ना करना पड़े लेकिन बड़े कॉम्प्लेक्स व मॉल में जहां आवागमन आमजन का ज्यादा होता है वहां रास्ते सकड़े ना हो, एक तरफा ही रास्ता ना हो, पार्किंग की व्यवस्था या ऐसे कॉम्प्लेक्स मॉल जो अंदर ही बंद होते हो ऐसे कई बिंदुओं पर निरीक्षण कर चिन्हित किया गया है। गठित कमेटी द्वारा सभी पहलुओं पर बारीकी से अध्ययन कर निर्णय लिया जाएगा जो भी निर्णय होगा उसकी रिपोर्ट जिला कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी। तत्पश्चात जिला कलेक्टर जैसा आदेश देंगे उसकी पालना की जाएगी।