दिवंगत माता की प्रथम पुण्यतिथि पर विद्यालय को गमले भेंट
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक छीलरी में नवाचारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय की अध्यापिका ओम छापोला ने अपनी दिवंगत माता स्वर्गीय झिमली देवी पत्नी स्वर्गीय डॉ सुलतान सिंह छापोला की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में विद्यालय को गमलें भेंट किए है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजू नेहरा सहित विद्यालय स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पौधे भेंट करने की इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्मृतियों को सहेजने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्या मोनिका पालीवाल, व्याख्याता संदीप कुमार, हरीश कुमार, अर्पणा सैनी, वरिष्ठ अध्यापक सतीश कुमार पालीवाल, रामलखन सैनी, संजीव कुमार, अध्यापक जीवनराम, रमेशचंद्र शर्मा, सज्जन कुमार सैनी, ओम छापोला, अमन कुमार, शारीरिक शिक्षक कुलदीप, कार्यालय सहायक अभिषेक एवं नितेश कुमार सैनी उपस्थित रहे।