ग्रेवल डालने का मामला सुलझाया
झुंझुनूं,(अश्वनी शर्मा)25 मई। नवलगढ़ उपखण्ड के ग्राम बाय सरपंच तारा देवी ने ग्राम बाय से केरु के रास्ते पर ग्रेवल डलवाने में आई रूकावट को सौहार्दपूर्ण ढंग से समझा कर मामला सुलझाया। इस मौके पर विजेंद्र ठेकेदार, बनवारी मोदी, ग्राम सहायक रोहिताश, पटवारी अशोक, मैनेजर सीताराम, बहादुर, मनोज महला, विकास पूनिया, भगीरथ पूनिया व अनूप पूनिया मौजूद थे। सरपंच तारा देवी ने दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण तरीके से मसला सुलझाने का व पंचायत की सहायता करने पर धन्यवाद दिया।