विश्नोई को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कैण्डल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)25 मई। थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कैण्डल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाराणा प्रताप चौक पर सर्वसमाज की ओर से मनीषा भार्गव, अजय शास्त्री, नरेश शर्मा, शिव भार्गव, संजय पडि़हार, मनोज सोनी, भवानी सिंह, ललित सैनी के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने कैण्डल जलाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव ददरेवा में जनता रसोई के कार्यकर्ताओं ने विश्नोई को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी स्मृति में जरुरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। सामाजिक कार्यकर्ता कार्तिक ने बताया कि भारतीय नवयुवक मंडल एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह संघर्ष समिति कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं गौसेवा प्रभात मंडल कीर्तन मंडल कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष दिनेश तिवाड़ी, महिला प्रभारी प्रमोद रानी बैरासरिया के नेतृत्व में थानाधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

You might also like