आस्था: अस्थि विसर्जन के लिए निशुल्क बस चलाएगी भाजपा

परिवार के दो सदस्य जा सकेंगे हरिद्वार

चूरू,(पीयूष शर्मा)25 मई। वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से लगे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान दिवंगत हुए व्यक्तियों के अस्थि विसर्जन के लिए भाजपा ने निशुल्क बस सेवा शुरू की है।

पार्टी के मीडिया संयोजक रवि दाधीच के मुताबिक लॉक डाउन के दौरान दिवंगत हुए व्यक्तियों की अस्थियों का विसर्जन अब तक नहीं हो सका है। ऐसे में चूरू विधानसभा में भाजपा ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की प्रेरणा से हिन्दू समाज की संवेदनाओं से जुड़े इस विषय पर मानवीय पहल की है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत ने बताया कि राठौड़ से चर्चा के बाद अस्थि विसर्जन हेतू हरिद्वार के लिए निशुल्क बस भिजवाने का निर्णय किया गया है।

इसके लिए एक परिवार से दो जने हरिद्वार जाकर अपने दिवंगत परिजन की अस्थियों का विसर्जन कर सकेंगे। हरिद्वार जाने के इच्छुक व्यक्ति सुरेश सारस्वत (94142-93553) व श्रीराम पीपलवा (70141-90558) से दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।

You might also like