एक साथ 16 कोरोना पॉजीटिव प्रशासन में हडकंप

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)25 मई। रतनगढ़ क्षेत्र में 16 लोगों की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के साथ ही प्रशासन में हडकंप मच गया। प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के विभिन्न वार्डो के 31 लोग 22 मई को महाराष्ट से रतनगढ़ आये थे। इन सभी को संदिग्ध मानते हुए घर न भेजकर घुमान्दा रोड़ पर स्थित अ.भा.वि. स्थित क्वारन्टीन सेन्टर में भेज दिया गया। वहीं 23 मई को इनके सैम्पल लेकर जांच के भेजे गये।

उक्त लोगों की जांच आज सोमवार को सायं आई रिपोर्ट में 31 में से 16 पॉजीटिव घोषित किये गये। बाकी 15 लोगों के भी दुबारा सैम्पल लिए गए हैं। पॉजीटिव आये लोगों में वार्ड संख्या 01 में 10, वार्ड संख्या 5 में 01, वार्ड संख्या 6 में 01, वार्ड संख्या 10 में 01 व वार्ड संख्या 31 में 3 पॉजीटिव लोगों में रिपोर्ट आयी है।

You might also like