श्री मानव सेवा संस्थान द्वारा 1010 किलो गेहूं वितरण किया
सीकर,(अश्वनी शर्मा)26 मई। गोरिया के पास विश्वकर्मा फार्म में गेहूं वितरण का शुभारंभ किया । संस्था के मंत्री ने बताया श्री मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ सूटोट की ओर से एक और आपणी रसोई चालू की जिसमें 1010 किलो गेहूं वितरण किया । ग्राम पंचायत बाजोर व गोरिया व सीकर वार्ड नंबर 47 व वार्ड नंबर 10 समेत जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं की सहमति से जिन परिवारों में अनाज की व्यवस्था नहीं है उन परिवारों में कल और आज 2 दिन में 300 किलो जरूरतमंद परिवारों को गेहूं बांटा गया और सीकर व गोरिया में निशुल्क भोजन के पैकेट व खादी का मास्क वितरण कि सेवा जारी है महीनों से अधिक सेवा में जुटे हुए हैं। पुलिस डॉक्टर सफाई कर्मी व प्रशासन को धन्यवाद दिया।
