पक्षियों के लिए लगाए परिण्डे
सादुलपुर,(राजेश राजपूत)26 मई। संतोषनाथ आश्रम में परिण्डे लगाओं-पक्षी बचाओं अभियान अन्तर्गत परिण्डे लगाकर उनमें पानी और दाने की व्यवस्था का संकल्प लिया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भाकर ने बताया कि संत संजयनाथ के सान्निध्य में अजय शास्त्री, एडवोकेट प्रेम बीका तथा मनोज रामबास ने एक दर्जन से भी अधिक परिण्डे लगाए तथा पानी डाला।
इस अवसर पर संत संजयनाथ ने गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना और परिण्डे लगाने के कार्य को पुण्य का कार्य बताया है तथा अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेकर अधिक से अधिक परिण्डे लगाने का संदेश दिया है।