विशेष श्रेणी वाले लोगो को निशुल्क खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिये बीएलओं से करवाया जा रहा सर्वे बना जी का जंजाल
बिसाऊ,(अशोक सोनी)26 मई। सरकार द्वारा विशेष श्रेणी वाले जरूरतमंदो को नि:शुल्क खाद्य सामग्री देने के लिये बीएलओं से करवाये जा रहे सर्वे में सर्वे सूची बन रही है जी का जंजाल।
वार्ड 11 व 12 के बीएलओं महेश कुमार ने बताया कि विशेष श्रेणी वाले लोगो को नि:शुल्क खाद्य सामग्री वितरण करवाने के लिए जो वार्ड वाईज सर्वे सूची दी गई है उसमें चयनित लोगो का पूरा पता व मोबाईल नबंर नहीं होने से उनका सर्वे करने में बड़ी कठीनाई आ रही है। जिसके नाम पते सही लिखे है उनको तो सूचना की जा रही है जिसके नाम पते सही नहीं है उन्हें खोजने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूची में अधिकतर महिलाओं व इनके माता-पिता का नाम है जिससें वैरीफाई करने में समस्या आ रही है। अगर सूची में मोबाईल नंबर होते तो सर्वे आसान हो जाता।
राज्य सरकार यह खाद्य सामग्री उन लोगो को नि:शुल्क उपलब्ध करवा रही है जो लोग कोरोना महामारी व लॉक डाउन के कारण दो माह से दैनिक रूप से कार्य करने वाले 26 कैटीगिरी के लोग बैरोजगार हो गये है। इसका लाभ खाद्य सुरक्षा व अन्य सरकारी योजना से जुड़े हुए लोगो को नहीं मिलेगा।