बिसाऊ के एक दर्जन वार्डो में तीन दिन से हो रही पेयजल समस्या

बिसाऊ,(अशोक सोनी)26 मई। तीन टयुबवैलों से होने वाली पेयजल सप्लाई में एक मोटर के खराब होनेे से गड़बड़ा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महनसर रोड पर बने टयुबवैल की मोटर को जले हुये तीन रोज हो गये है। सोमवार को जलदाय विभाग के ठेकेदार के आदमी जली हुई मोटर को निकाल कर ले गये लेकिन अभी तक दूसरी मोटर नहीं डालने से इस भीषण गर्मी में बिसाऊ के एक दर्जन से ज्यादा वार्ड व मौहल्ले के लोग पेयजल सप्लाई की पीड़ा झेल रहे है।

इस समस्या के जल्द समाधान के लिये पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दीनदयाल खवास, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष डूगंरमल सैनी ने जिला कलेक्टर से मांग की है ।

You might also like