551 राशन किट का वितरण

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)26 मई। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल का स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार हो इसी सद्भावना के साथ कांग्रेस नेता नरेश गोदारा की प्र्रेरणा से केपीएस गु्रप ऑफ एजुकेशन के निदेशक ओमप्रकाश गोदारा की और से 551 राशन किट कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के नेतृत्व में वितरण हेतु रवाना किए।

पुजारी ने इस सहयोग के लिए गोदारा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संकटकाल में सक्षम लोगों द्वारा जरूरतमंदों की सेवा करना सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर विजय गोदारा, अमित मोदी, अरविन्द चाकलान, इन्द्राज खीचड़ सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

You might also like