भाजपा नेताओं की मानवता ओर संवेदनशीलता से दिव्यांग और नेत्रहीन पिता- पुत्र को भिजवाया अपने गांव सिवान बिहार
बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी)27 मई। दिव्यांग( हाथ और पांव के पंजे कटे हुए ) ओर नेत्र हींन पिता-पुत्र को भाजपा पदाधिकारियों की मानवीयता ओर संवेदनशीलता के कारण प्रशासन की सहायता से बिहार के सिवान गांव अपने घर के लिए रवाना किया । भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक बोबरवाल ने बताया कि बीकानेर में मजदूरी करने वाले अपने पुत्र से मिलने बिहार से आए दिव्यांग ,नेत्रहीन धनतेरस सिंह ओर उनका नेत्रहीन पुत्र नयन किशोर लोकडाउन हो जाने के कारण बीकानेर में ही फंस गए थे उसके बाद लोक डाउन के कारण यंहा मजदूरी कर रहे बड़े पुत्र का भी काम बंद हो गया तब यह दिव्यांग ओर नेत्रहीन पिता-पुत्र भगवान भरोसे मेडिकल कॉलेज छात्रावास के गेट के पास पेड़ के नीचे 2 माह से जीवन बसर कर रहे थे। 25 मार्च को भोजन वितरण करने निकले भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश आचार्य, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, ओर पार्षद संजय गुप्ता नृसिंह सेवग की नजर इन असहायो पर पड़ी, जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने भाजपा राम रसोड़ा से इनके लिए भोजन की व्यवस्था की ओर 63 दिनों तक लगातार भोजन की व्यवस्था करते आ रहे है।
कल शाम भोजन वितरण के दौरान दिव्यांग बुजुर्ग की आंखों में पानी भर आया अपने गांव ना जा पाने की विवशता के कारण आंसू भर आए ओर वे रोने लगे तब आज सुबह 8 बजे भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष ओर भाजपा जिला कोविड 19 प्रभारी डॉ सत्यप्रकाश आचार्य के प्रयास से और भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत और वार्ड नंबर 34 पार्षद संजय गुप्ता के साथ लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया जंहा प्रशासन की सहायता श्रमिक ट्रेन से अपने गांव रवाना किया ।
इससे पूर्व दिव्यांगों नेत्रहीन पिता- पुत्र को अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा, आवश्यक कपड़े, और आर्थिक सहायता प्रदान की। पार्षद संजय गुप्ता द्वारा रास्ते के लिए बिस्किट , चने और खाना आदि उपलब्ध करवाया, ऐसे समय में पिता पुत्र की आंखों में खुशी के आंसू छलक गए और भाजपा नेताओं की भी आंखें भी नम हो गईं।
लालगढ़ रेलवे स्टेशन से श्रमिक ट्रेन से उन्हें प्रशासन की सहायता से सिवान बिहार के लिए रवाना किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के पन्ना गांव के लिए भी 45 मजदूर परिवार के लोगो को प्रशासन की सहायता से बस के माध्यम से मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा।
डॉ सत्य प्रकाश आचार्य ने बताया कि इन मजदूर परिवारों का पिछले 60 दिनों से वार्ड नंबर 12 पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु शर्मा ,अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल शुक्ला, पार्षद संजय गुप्ता आदि द्वारा सूखे राशन की व्यवस्था की । इनको अपने गांव भेजने की बात को लेकर कल भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, अरुण जैन, संजय गुप्ता नर्सिंग सेवग आदि जिला कलेक्टर से मिले और जिला कलेक्टर महोदय द्वारा इन श्रमिकों को अपने गांव भिजवाने के लिए प्रशासन के माध्यम से बस की व्यवस्था करवाई गई । भाजपा राम रसोड़ा के व्यवस्थापक भाजपा कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल द्वारा इन प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन, भुजिया, बिस्किट और रास्ते में खाने की व्यवस्था भी की जा रही है
