किसानों ने धरना देकर प्रतिरोध दिवस मनाया
बुहाना,(सुरेंद्र डेला)27 मई। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर आज देश के 234 किसान संगठनों की तरफ से किसानों की मांगों को लेकर प्रतिरोध दिवस मनाया जा रहा है राष्ट्रीय सचिव रामचद्र कुलहरी ने बताया कि बुहाना क्षेत्र के निकटवर्ती ग्रामों में अखिल भारतीय किसान महासभा की तरफ से धरना देकर प्रतिरोध दिवस मनाया गया।
सभी किसानों के, भूमिहीनों व खेत मजदूरों समेत सभी कर्जे माफ करने, सभी पुराने के• सी• सी• कर्ज माफ करने व नये के• सी• सी• कर्ज तुरंत जारी करने , सभी फसलों का सी-2 के हिसाब से फसल की लागत का डेढ गुणा भाव देने , सभी फसलों, दूध, सब्जी, फल व सभी बरबाद होने वाली फसलें सरकारी खरीद की गारंटी करने, डीजल के दाम हवाई जहाज के ईंधन के दाम 22 रुपये प्रति लीटर के बराबर करने, लोक डाउन के दौरान के बिजली बिल व्यवसायिक, घरेलू व कृषि के बिल माफ़ करने, बीज, खाद, कीटनाशक दवा के दाम इस सत्र में कम से कम 50 फिसदी कम करने, सभी बंटाईदारों का पंजियन करने, उन्हें एम एस पी, कर्जमाफी, कर्जे, छूट पर मिलने वाली लागत व फसल नुकसानी के सरकारी लाभ मिलने की गारंटी करने, पी एम किसान सम्मान निधि 6000 से बढाकर 18000 रुपये करने, कोरोना संकट के समय आजीविका के नुकसान की भरपाई के लिए 10000 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करने,
कोरोना की मुफ्त जांच व मुफ्त इलाज की व्यवस्था करने, टिड्डी दलों से राज्य के किसानों के नुकसान का सही आकलन कर मुआवजा देने, केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा मिलकर टिड्डी दलों के खात्मा के लिए हेलिकोप्टरों से दवा का छिङकाव करने आदि मांगों को लेकर धरनों की तरफ से स्थानीय एस डी ओ बुहाना को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ग्राम ठिंचौली में राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि के नेतृत्व में शीशराम, विजयसिंह, मनफूल, जयसिंह, संदीप, अनिल, सुनिल व विक्रम ने, ग्राम घरङाना खुर्द में सत्यवीर सिंह राव, ग्राम आर्यनगर में सूरत सिंह, ग्राम किढवाना में कामरेड प्रेम सिंह नेहरा, ग्राम मैनाना में कामरेड रामेश्वर मैनाना, ग्राम मोई भारू में कृष्ण कुमार सोमरा, ग्राम बङबर में कामरेड हरी सिंह वेदी, ग्राम खांदवा में प्रखंड अध्यक्ष कामरेड रामकुमार यादव, ग्राम झारोङा में जिला अध्यक्ष कामरेड ओमप्रकाश झारोङा, ग्राम ठोठी में जिला उपाध्यक्ष कामरेड सूरजभान सिंह, ग्राम नरांत में प्रखंड सचिव कामरेड रामलाल कुमावत के नेतृत्व में धरना दिया गया ।