श्री कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र द्वारा रोग प्रतिरोधकता काढ़ा पिलाया गया
सूरजगढ़,(कृष्ण कुमार गाँधी) 27 मई। कोरोना महामारी को देखते हुए श्री कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक केंद्र चिड़ावा के तत्वाधान में कस्बे में असाध्य रोगों से लड़ने के प्रति रोग प्रतिरोधक काढ़ा नि:शुल्क वितरण किया गया। श्री कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के संचालक गव्यसिद्ध डॉ. गणेश चेतीवाल ने बताया कि 24, 25, 26, व 27 मई को केंद्र के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आमजन को रोग प्रतिरोधकता काढ़ा नि:शुल्क वितरण किया गया तथा रोगों से लड़ने के लिए स्वस्थ दैनिक दिनचर्या योग, प्राणायाम, प्राकृतिक चिकित्सा, पंचगव्य चिकित्सा के बारे में सरल सुलभ स्वास्थ्य की आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान बताया कि मानव जीवन के चार पुरुषार्थ यानि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का मूल मानव का स्वास्थ्य ही है जिसके सहयोग से चारों प्रसाद प्राप्त कर सकता है मौके पर कोरोना वायरस जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया इस अवसर पर 4 दिनों में कुल 3100 लोगों को नि:शुल्क वितरण किया गया इस अवसर पर पवन सोलंकी, संजय चेतीवाल, राम नारायण, राम सिंह चेतीवाल, नंदलाल बडगूजर, रामनिवास बडगूजर, बाबूलाल चेतीवाल, बेसर सोलंकी, विजय चावला मौजूद रहे।