पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

सालासर,(दिनेश स्वामी)27 मई। सालासर में हरिराम बाबा मंदिर के पास भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तरुण शर्मा ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रताओं ने 251 पीस सर्जिकल मास्क राजकीय सालासर हॉस्पिटल के प्रभारी महेन्द्र गंगावत को भेंट किये गये तथा नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता सौरभ ढाका, चूरू जिला अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामजीलाल शर्मा, यूथ कांग्रेस चूरू जिला महासचिव मनोज ढाका, एनएसयूआई प्रदेश सचिव दीपक शर्मा, मोहित पुजारी, कृष्णस्वामी, गोपाल ढाका, मुरलीधर मेघवाल आदि मौजूद थे।

You might also like