झुंझुनू जिले में मिले चार नए कोरोना पॉजिटिव केस
झुंझुनू,(वेदप्रकाश शर्मा)27 मई। राजस्थान के झुंझुनू जिले में आज चार नए कोरोना पॉजिटिव केस आने से कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 102 हो गया है।
राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल के पीएमओ डॉ शुभकरण कॉलेर ने बताया कि आज सांय 4 नए केस आए हैं जो सभी के सभी सभी मुंबई से लौटे हुए लोग हैं। इनमें खेतड़ी उपखंड के पपूरना गांव का एक 27 वर्षीय व एक 30 वर्षीय कुल 2 युवक शामिल हैं। इसके अलावा नवलगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 28 निवासी एक 30 वर्षीय युवक तथा उदयपुरवाटी क्षेत्र के पोंख गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी एक 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि इन सभी नए केसों की जानकारी सीएमएचओ को दे दी गई हैं। जिससे इनकी ट्रेवल और कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार करवा कर इनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को भी आइसोलेशन किया जा सके।
डॉक्टर कालेर ने बताया कि आज जिले में सात कोरोना पॉजिटिव लोगों ने रिकवर कर लिया है और अब इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव नेगेटिव हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले के मंडावरा गांव निवासी एक 48 वर्षीय युवक, त्योंदा गाँव निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, जहाज गांव निवासी 28 वर्षीय, देवरोड गांव निवासी 29 वर्षीय, माधोगढ़ निवासी 33 वर्षीय तथा चनाना गाँव निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें क्वॉरेंटाइन के लिए डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। इसके अलावा झुंझुनू शहर के वार्ड नंबर 17 निवासी एक 37 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव से नेगेटिव आ गई हैं। जिसे भी इनके साथ ही डिस्चार्ज किया जा रहा हैं। अब तक जिले में पॉजिटिव से कुल 69 लोग नेगेटिव हो चुके हैं।