मण्डावा विधानसभा के 11 नलकूपों का विधुतीकरण हुआ

 बिसाऊ,(अशोक सोनी)27 मई। मण्डावा विधानसभा क्षेत्र में पेयजल समस्या को देखते हुए विधायक रीटा चौधरी के प्रयासो से 11 नए नलकूपों का विधुतीकरण हुआ। जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सरोज सुंडा ने बताया कि  11 नलकूपो में पांच अकेले बिसाऊ नगरपालिका एरिया के है यह काफी समय से बैगेर विधुत कनेक्सन के पडे थे जिनका अब विधुत कनेक्सन कर दिये जाने से गर्मी के मौसम में लोगो को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। यह पांच नलकूप पालिका के पुराने वार्ड 6, 7,18,12,14 में है शेष 6 नलकूप टांई, भूतिया का बास, मेहरदासी, तेतरा व 2 नलकूप मण्डावा शहर में है।

You might also like