सीआई विश्नोई को दी श्रद्धांजलि
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)28 मई। नेशनल एण्टी क्राइम एण्ड हयुमन रार्ईट्स कौंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश चेयरमैन विरेन्द्रसिंह राठौड़ के निर्देशानुसार बीकानेर संभाग प्रभारी अरविन्द महर्षि व चूरू जिलाध्यक्ष सलीम खान के सानिध्य में स्थानीय दादु भवन में थानाधिकारी विष्णुदत विश्नोई को दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धाजंली दी।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सारस्वत ने विश्नोई की आत्महत्या को एक साजिश बताते हुए इसकी सीबीआई से जांच करने की मांग की। श्रद्धाजंली देने वालों में निर्मला माटोलिया, पूनम, हेेमलता बाई, नगर अध्यक्ष दुर्गेश नाथोलिया, उपाध्यक्ष कपिलदेव व प्रकाश पारीक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसीक्रम में एबीवीपी की स्थानीय ईकाई ने थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई के आत्महत्या प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी के रीडर देवानन्द पीपलवा को ज्ञापन सौंपा।