पश्चिमी बंगाल के 18 श्रमिकों को किया घर के लिए रवाना

सूरजगढ़,(कृष्ण कुमार गांधी)29 मई। कोरोना के खौफ में जी रहे प्रवासी श्रमिकों को सूरजगढ़ प्रशासन द्वारा सकुशल उनके घर भिजवाने का सिलसिला लगातार जारी है।

शुक्रवार को पश्चिमी बंगाल के 18 श्रमिकों को सुबह सात बजे तहसील परिसर से तहसीलदार बंशीधर योगी व नायब तहसीलदार सतीश रॉव ने राजस्थान पथ परिवहन की बस द्वारा सीकर के लिए रवाना किया जहां से ट्रेन द्वारा अपने घरों को जाएगें।

रवाना होने से पहले सुबह छह बजे तहसील कार्यालय पहुंचे सभी श्रमिकों का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पंजीयन करके सभी का मेडिकल चैकअप करवाया गया। जीवन ज्योति रक्षा समिति अध्यक्ष डॉ रवि शर्मा के नेतृत्व में समिति सदस्यों द्वारा सभी श्रमिकों को नाश्ता करवाया व रास्ते के लिए सभी को खाने के पैकेट व पानी की बोतल वितरित की गई। सूरजगढ़ जन सतर्कता समिति ने श्रमिकों को नाश्ते के पैकेट, मास्क भेंट किए। प्रशासन ने अब तक 1263 प्रवासी मजदूरों को बसों व ट्रेन से उनके घर पहुंचाया है।

You might also like