पीड़ित मानवता के लिए रक्तदान कर मनाया जन्मदिन

चूरू,(पीयूष शर्मा)29 मई। रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी आरजे हैल्प फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे जनसेवी कार्यो की बदौलत शहर के युवाओं में रक्तदान के क्षेत्र में काफी जागरूकता आई है। इसी का परिणाम है कि जिले में लोग अब हर शुभ दिन की खुशियां रक्तदान कर मनाने लगे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को फाउंडेशन से जुड़े विकास सैनी ने अपने पुत्र दुष्यंत सैनी का जन्म दिन पीड़ित मानवता के लिए रक्तदान कर मनाया। आरजे हैल्प फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष शुभम मोटेका ने बताया कि आरजे के नियमित रक्तदाता विकास सैनी ने चूरू भरतिया अस्पताल में ब्लड की कमी को देखते हुए अपने 11 मित्रों के साथ चूरू ब्लड बैंक पहुंचकर शिविर लगवाया।

शिविर में विकास सैनी, रूपेश सैनी, कुलदीप जांगिड़, किशन गुर्जर, चंद्रप्रकाश सैनी, जितेंद्र सैनी, परवेश सैनी, बाबूलाल सैनी, समीर खान आदि ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी सुभाष धायल, डा. रवि अग्रवाल, आरजे हेल्प फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अमजद तुगलक ने सभी रक्तवीरों का आभार जताया।

You might also like