सादुलपुर एसएचओं आत्महत्या प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग

टीम मोदी स्पोर्टर संघ ने सौंपा ज्ञापन

चूरू,(पीयूष शर्मा)29 मई। टीम मोदी स्पोर्टर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कलक्टर संदेश नायक को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपकर सादुलपुर एसएचओं विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की।

ज्ञापन में लिखा गया कि विश्नोई जैसे ईमानदार व दबंग पुलिस अधिकारी के इस प्रकार आत्महत्या करने से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था व पुलिस महकमे पर सवालिया निशान लग रहे हैं। समाज व आमजन इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहा है। जो कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित भी है। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की पुनरावृति ना हो सके।

ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष किशनलाल किरोड़ीवाल, जिल प्रभारी विष्णु सोनी, जिला महामंत्री विनोद राठी व जिला मीडिया प्रभारी पंकज पारीक आदि शामिल थे।

You might also like