दिवंगत सीआई विष्णु विश्नोई को दी श्रद्धाजंली, सीबीआई से जांच की मांग
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)29 मई। उत्तरादा बास में गुरूवार देर सायं मानव सेवा संस्थान ग्रुप-7 की ओर से श्रद्धाजंली सभा आयोजित की गई। सभा में सीआई विष्णुदत्त विश्नोई की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर तथा दो मिनट का मौन रखकर संस्थान के छत्रसिंह बैद, सांवरमल मारू, मुस्तफा, ललित भार्गव, जुबैर चौहान, जेपी सोनी, मोहित बैद, विकास भार्गव, हरि शर्मा आदि ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। संस्थान के सदस्यों ने सीआई विष्णुदत्त विश्नोई की आत्महत्या प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की।