व्यावहारिक आदर्श के बेजोड़ उदाहरण थे चौधरी चरण सिंह

नवलगढ़,(श्रवण कुमार नेचु)29 मई। इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक विकास भवन में बीरबल सिंह गजराज की अध्यक्षता में चौधरी चरण सिंह विचार मंच द्वारा श्रद्धाजंली कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर कोरोना एडवाइजरी का पालन करते हुए उपस्थित लोगों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की।

विचार मंच के अध्यक्ष रामस्वरूप गजराज ने चौधरी साहब के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए बताया कि चौधरी साहब की सादगी अपने आप में अद्वितीय बात है। प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए भी उन्होंने सदैव स्वयं को किसान और एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में स्वीकार किया।

कार्यक्रम संयोजक विजय गोपाल ने बताया कि आज की पीढ़ी को चौधरी साहब के व्यक्तित्व को पढ़कर उनके आदर्शो का अनुकरण करना चाहिए। इस अवसर पर बीरबल सिंह गजराज, रामस्वरूप गजराज, विजय गोपाल, हरिराम चंदवा, मुकेश धायल, सुनील एवं मूलचंद झाझडिय़ा सहित विचार मंच के सदस्य उपस्थित थे।

You might also like