पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष भंवरलाल शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक और संवेदना व्यक्त की

बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी)30 मई। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर एवम देहात जिला अध्य्क्ष अखिलेश प्रताप सिंह और ताराचंद सारस्वत ने राजस्थान प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष भंवरलाल शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक और संवेदना व्यक्त की है। भंवरलाल शर्मा शेखावत मंत्रिमंडल में स्वायत्त शासन मंत्री भी रहे थे, उनके आकस्मिक निधन पर अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन प्रेरणा दायक है, वे विभिन्न पदों पर शोभायमान होते हुए भी हमेशा एक सहज कार्यकर्ता रहे। ताराचंद सारस्वत ने कहा कि राजस्थान में भाजपा के विस्तार करने व पार्टी की नींव को मजबूत करने में उनका बड़ा योगदान है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश आचार्य, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, अशोक बोबरवाल, सुरेश शर्मा, वेद व्यास, कुंदन सोनी, भूपेंद्र शर्मा ने भी भंवरलाल शर्मा के निधन पर शोक और संवेदना व्यक्त की। भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा, पाबुदान सिंह व दाऊलाल ने भी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के निधन को पार्टी के अधिष्ठान का नुकसान बताया जिसकी भरपाई निकट समय मे संभव नही है।

You might also like