दुकानों का समय बढ़ाने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन, शाम सात बजे तक दुकाने खोलने की मांग की

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)31 मई। केसीसी टाउनशीप की दुकानों का समय बढ़ाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने शनिवार देर शाम को समाजसेवी बबलू अवाना के नेतृत्व में एसडीएम को मेल द्वारा ज्ञापन दिया।

ज्ञापन के मार्फत व्यापारियों ने बताया कि केसीसी टाउनशीप की आवासीय कॉलोनी में केसीसी प्रोजेक्ट में कार्यरत कर्मचारी व अधिकारी रहते हैं। जिसके चलते ग्राहक शाम को ही आते है लेकिन प्रशासन द्वारा दुकाने शाम छह बजे बंद करवा दी जाती है, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ टाउनशीप वासियों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

केसीसी प्रोजेक्ट में कार्यरत हसरत हुसैन ने बताया कि सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ड्यूटी पर रहते है, घर पहुंचते-पहुंचते करीब साढ़े पांच बज जाते है फिर सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंचते है तब तक छह बज जाते है, मार्केट पहुंचते है तो सभी दुकाने बंद मिलती है। ड्यूटी पर जाने के कारण न तो सुबह खरीददारी कर सकते और न ही शाम को।

दुकानदार संजय केडिया ने बताया कि केसीसी टाउनशीप की दुकानदारी क्वार्टरों में रहने वालों पर निर्भर है, आस-पास कोई गांव नहीं लगता जहां से कोई खरीददारी करने आ जाए। कॉपर की दुकानदारी शाम की है, दोपहर में गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकलते शाम को आते है तब तक दुकाने बंद करवा दी जाती है। बबलू अवाना के नेतृत्व में एसडीएम शिवपाल जाट को मेल के मार्फत व्यापारियों ने शाम को छह बजे की बजाए एक घंटा बढाकर सात बजे करने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में सन्तोष शर्मा, नवाब अली, अमरसिंह नेहरा, विकाश सैनी ढाणा, संजय केडिया, विक्रम गुर्जर, अजय केडिया, अम्मीलाल जांगिड़, मनोज अग्रवाल, मयंक, भूपेन्द्र, मोहित, सोनू सोनी, रमेश कुमार, मोहम्मद अली, नारायण अग्रवाल, आलोक मान, कालू, ओमप्रकाश सैनी, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

You might also like