जनता रसोई ने आज 70 दिन किये पूरे
बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी) 31मई। पीबीएम हैल्प कमेटी के द्वारा संचालित बीकानेर की जनता रसोई ने आज 70 दिन पूरे कर लिये हैं। कमेटी संयोजक एडवोकेट बजरंग छींपा ने बताया कि कमेटी ने इन 70 दिनों में जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाने में पूरे समर्पण से कार्य करते हुए करीब साढे तीन लाख भोजन पैकेट बनाकर वितरित किए हैं, और हर वर्ग तक भोजन पहुंचाया है।
कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कमेटी ने ज्यादातर भोजन वितरण नगर निगम व जिला प्रशासन के साथ- साथ घर घर जाकर वितरण किया, तथा पैदल जा रहे हजारों मजदूरों को भोजन उपलब्ध करवाया, कमेटी के कालुराम चौधरी ने बताया कि जनता रसोई में बीकानेर की जनता का सहयोग बहुत मिला, उसी सहयोग की बदौलत आज तक जनता रसोई अपने नाम को सार्थक कर रही है।
कमेटी के उपाध्यक्ष हेमंत पड़िहार ने बताया कि जनता रसोई के कर्मवीरों ने आंधी तूफान व बारिश में भी सेवाकार्य व अपने कर्तव्य का अनुसरण किया कमेटी के ओमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि आज जनता रसोई में संजय सौंलकी, कौशल पड़िहार, टिल्लु बीकानेरी, राकेश जनागल, लक्ष्मण सोनगरा, दीनु काका, विमल बिनावरा, महेंद्र बिश्नोई, प्रिया चौहान, बबलू जनागल, तीजा देवी, कांता आदि ने सेवा दी, कमेटी लगातार प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी ।