खेतड़ी सर्किल को नंबर वन बनाने वाले एएसपी वीरेंद्र मीणा एक बार फिर लौटे जिले में अपनी सेवाएं देने

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)6 मई। अपने खेतड़ी कार्यकाल के दौरान खेतड़ी सर्किल को कई बार नंबर वन रैंक दिलवाने वाले एएसपी वीरेंद्र मीणा एक बार फिर जिले में एडिशनल एसपी के पद पर अपनी सेवाएं देने पहुंच रहे हैं जैसे ही तबादले की सूची जारी हुई तो क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। क्योंकि वीरेंद्र मीणा का व्यक्तित्व ही कुछ इस प्रकार का है कि वे काफी मिलनसार, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाले तथा भामाशाह को प्रोत्साहित कर आमजन को राहत पहुंचाने वाली उनकी छवि हर खेतड़ी वासियों के जहन में है। वीरेंद्र मीणा 1987 बैच के सब इंस्पेक्टर है। उनका पैतृक गांव सीकर जिले में है। उन्होंने जयपुर के ग्रामीण व शहरी 9 थानों में अपनी सेवाएं दी फिर खेतड़ी में वृताधिकारी के पद पर 2 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने खेतड़ी क्षेत्र में अपराध पर खासा अंकुश लगाया तथा शिमला में बैंक डकैती के आरोपियों को मात्र 1 घंटे में गिरफ्तार कर अपराधियों के हौसलों को पस्त किया और खेतड़ी थाने व सर्किल को कई बार राजस्थान में नंबर वन का खिताब दिलवाया। उनके प्रमोशन होने पर डिस्कॉम विजिलेंस विद्युत विभाग में एडिशनल एसपी के पद पर लगाया गया जहां उन्होंने अपने हुनर को आजमाते हुए भिवाड़ी में राजस्थान की सबसे बड़ी बिजली चोरी पकड़ी और दो फैक्ट्रियों में 6 करोड़ की चोरी पकडक़र डिस्कॉम को भी नंबर वन बनाया तथा डिस्कॉम में 165 करोड़ की राजस्व वसूली करवाई जो अन्य डिस्कॉम से दोगुनी थी। अब उन्हें झुंझुनूं एडिशनल एसपी के पद पर लगाया गया है तो क्षेत्र की जनता कयास लगा रही है कि वीरेंद्र मीणा जरूर उनके लिए बड़ा करेंगे और अपराध पर अंकुश लगाएंगे क्योंकि जब उनके खेतड़ी कार्यकाल के दौरान पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की अंतर्राज्यीय मीटिंग की हुई थी तब उन्होंने अहम भूमिका निभाते हुए अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों से तालमेल बैठाया था।

You might also like