यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने एसके स्कूल खेल मैदान में किया 12 खेल मैदानों का उद्घाटन

सीकर (दैनिक नवयत्न )। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर सीकर रहे। यूडीएच मंत्री खर्रा ने सीकर शहर के सबसे पुराने श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह डॉक्टर वीके जैन द्वारा नवनिर्मित 12 खेल मैदान का उद्घाटन किया। खेल मैदान के उद्घाटन के दौरान पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझडीया, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, पूर्व सांसद सीकर सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक सीकर रतन जलधारी साहित कई भाजपा नेता और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि भामाशाह डॉक्टर वीके जैन द्वारा सीकर के सबसे पुराने श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में खेल संबंधी मैदानों का नवनिर्माण करवाया गया है जिनका लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि सीकर जिले का यह विद्यालय आजादी से पहले के विद्यालयों में से एक विद्यालय है और शुरुआत से ही श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बास्केटबॉल के रास्ते अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। इसी तरह से एक समय था जब हमारा रींगस का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हॉकी के खिलाड़ी तैयार करता था, उसके बाद बावड़ी का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इस दिशा में आगे बढ़ा। हालांकि बीच में कुछ शिथिलता थी लेकिन पिछले 8-10 साल से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से खेलेगा भारत आगे बढ़ेगा भारत के नारे के साथ राष्ट्र के किशोर और युवाओं से खेलों के प्रति जागरूक रहने के अपील की और इसके अलावा जितने भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होती हैं, चाहे वह ओलंपिक खेलों का आयोजन हो, चाहे राष्ट्र कोई खेलों का आयोजन हो, चाहे गेम्स के आयोजन हो हमारे भारत के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाते समय एयरपोर्ट पर विदा करना और प्रतियोगिता समापन के बाद जो टीम में जो खिलाड़ी जीत कर आता है उनका सम्मान करना और जिनको किसी वजह से विजयश्री नहीं मिल पाती हो उनके हौसला आफजाई करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सब कुछ शुरू किया है तब से देश के किशोर और युवाओं सहित खिलाड़ियों में एक विशेष उत्साह का संचार हुआ है और उसी का ही परिणाम यह है कि मुझे अच्छी तरह से याद है जब हम आज से 50-55 साल पहले स्कूली शिक्षा ग्रहण कर रहे थे उसे समय जितनी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं होती थी तो अखबार में हम उसके पदक तालिका में भारत का नाम नीचे से ढूंढना शुरू करते थे कि भारत को भी कहीं निश्चित रूप से मिला होगा। लेकिन अब पिछले 8 साल में यह परिवर्तन है कि अब हम पदक तालिका को ऊपर से देखना शुरू करते हैं और कहीं ना कहीं शुरुआती 8 से 12 नाम में भारत का नाम सुमार होना शुरू हो गया है। यह बदलते भारत की तस्वीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत का प्रत्येक किशोर, प्रत्येक युवा किसी ने किसी प्रकार की खेल से जुड़े, पूरे परिश्रम से जुड़े, मेहनत से जुड़े और जब किशोर और युवा किसी ने किसी प्रकार की खेल प्रतियोगिता से एक कसरत से मेहनत से जुड़ता है तो एक सर्वमान्य वैज्ञानिक तथ्य है की किशोर और खिलाड़ियों में सामान्य खान-पांच से उसका शरीर के संचालन के लिए जितनी ऊर्जा की आवश्यकता होती है शरीर उससे अधिक ऊर्जा उत्पन्न कर देता है और उसे अतिरिक्त ऊर्जा को अगर कसरत के माध्यम से, खेलकूद के माध्यम से, मेहनत के माध्यम से संबंध नहीं किया जाए और सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तन नहीं किया जाए तो वह अतिरिक्त ऊर्जा नकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित होकर उसे व्यक्ति के मन मस्तिष्क को दूषित करती है। खेल से नकारात्मकता उससे कोसों दूर रहेगी और उसके मन मस्तिष्क में सदैव सकारात्मक विचारों का प्रवाह रहेगा जिससे वह सबसे पहले अपने राष्ट्र की उन्नति और प्रगति के लिए विचार करेगा। मंत्री खर्रा ने कहा प्रधानमंत्री जी का आजादी के 100 साल पूर्ण होने से पहले पहले उनका स्वप्न है कि भारत दुनिया का सबसे विकसित राष्ट्र बने, सबसे सशक्त राष्ट्र बने और सर्वाधिक सामाजिक समस्या वाला राष्ट्र बने। राजस्थान के आगामी बजट पर बोलते हुए यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि देखिए बजट की तैयारी चल रही है। जब अंतिम रूप बजट को मिलेगा और 11 तारीख को बजट प्रस्तुत होगा तो आपके सामने सारी स्थितियां होगी। भाजपा के कई पार्टी पदाधिकारी के यूजीसी को लेकर विरोध करने के सवाल पर मंत्री खर्रा बोले भारत का संविधान प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वतंत्र विचार की अभिव्यक्ति का अधिकार देता है, चाहे हमारी पार्टी का हो या चाहे सामान्य व्यक्ति हो। वह अपनी अभिव्यक्ति किस रूप में प्रकट करता है यह उसका व्यक्ति का अधिकार है।

You might also like