226 विशाल रक्तदान शिविर में 226 युनिट रक्त संग्रह

रींगस (दैनिक नवयत्न ) । कस्बे के भैरूजी मोड स्थित श्री श्याम पैलेस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए लोगों का हुजूम उमड पडा। इस दौरान 226 युनिट रक्तदान हुआ। संयोजक पिन्टू हरितवाल ने बताया कि जन्मदिन पर युवाओं में प्रेरणा प्रदान करने के लिए विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान में आमजनों में चेतना आये इसके लिए शिविर लगाया गया। शिविर में रेनवाल ब्लड बैंक की टीम ने दिन भर में 226 यूनिट रक्त का संग्रहण किया। रक्तदान के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कमलेश राकेश आजाद हरितवाल करण धायल, बंशीधर भंवर मदन लाल, राहुल यादव सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like