पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजली
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (दैनिक नवयत्न ) । पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों को आरटीओ ऑफिस स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपली नगर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक गौरव सेनानी प्रदेश संगठन मंत्री जयपाल सिंह शेखावत ने पुलवामा घटना के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने बताया कि तत्कालीन समय में पूर्व सैनिक संगठन एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा पूर्व मंत्री सुभाष महरिया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल में जयपाल सिंह शेखावत, बीएल मील, मदन गढ़वाल, मामराज भूरिया, रामेश्वर रणवा ने पुलवामा में शहीद हुए राजस्थान के पांचों शहीदों के घर जाकर प्रति वीरांगनाओं को एक लाख 71 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
विद्यालय की प्राचार्य सुनीता आर्य ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके शहीदों की वीर गाथाओं के बारे में बताया । शारीरिक शिक्षक राजवीर सिंह ने भी पुलवामा घटना में शहीदों की अमर गाथा का बखान किया।
इस अवसर पर रामस्वरूप सैनी, पूजा कुमारी, सुमन चौधरी, सुमन सिसोदिया, चंदा देवी, सुभीता देवी आदि मौजूद रहे।