भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष सोमवार को आएंगे सीकर प्रवास पर
कार्यकर्ताओं से करेंगे युवा संवाद
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (दैनिक नवयत्न ) । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा 16 फरवरी सोमवार को सीकर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनका जयपुर के प्रदेश कार्यालय से लेकर सालासर तक कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। वे इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के बजट पर युवा संवाद भी करेंगे।
भाजपा के जिला महामंत्री राजेश रोलन ने बताया कि भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा सुबह 9 बजे जयपुर प्रदेश भाजपा कार्यालय से सालासर के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां से वे भवानी निकेतन, 14 नंबर पुलिया, हरमाड़ा, राजावास, टांटियावास टोल, रामपुरा, गढ़ गणेश चौमूं पहुंचेंगे। यहां पर कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन होगा।
गोरा दोपहर 12.45 बजे गोविंदगढ़ होते हुए जिले की सीमा सरगोठ में प्रवेश करेंगे। यहां से रींगस, पलसाना, रानोली, त्रिलोकपुरा, बाजौर, रामू का बास होते हुए दोपहर 2.30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। वे यहां युवा संवाद एवं प्रेस वार्ता करेंगे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष गोरा भाजपा कार्यालय से रोड शो के साथ दोपहर 3.30 बजे रवाना होकर सांवली सर्किल, रानी सती मंदिर, बहड़ सर्किल, रामलीला मैदान, कल्याणजी का मंदिर, घंटाघर, सूरजपोल गेट, जाट बाजार, कल्याण सर्किल, डाक बंगला, बालाजी हॉस्पिटल पिपराली रोड, युवी रेजिडेंसी, बढ़ाढऱ तिराहा होते हुए सायं 4.30 बजे लक्ष्मणगढ़ पहुंचेंगे। यहां से सायं 5 बजे रवाना होकर जाजोद टोल होते हुए सायं 5.30 बजे सालासर पहुंचेंगे। बालाजी के दर्शन कर रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।