नारद महिमा के रस में डूबे श्रद्धालु,श्रीमद्भागवत कथा में उमङा सैलाब
नीलेश मुद्गल
झुंझुनू (दैनिक नवयत्न ) । कारुंडिया रोड स्थित स्काउट गाइड मैदान में अलसीसर शर्मा परिवार के तत्वाधान में दूसरे दिन शनिवार को गौसंवर्धन हेतु आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पडी और पूरा पंडाल भक्तिरस और संकीर्तन से गूंज उठा।
संयोजक प्रदीप शर्मा अलसीसर वाले ने बताया
मुख्य यजमान श्रीमती पुष्पा देवी ए विमल शर्मा ने पूजा करवाई संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का वाचन कथावाचक लाल गोविंद दास महाराज इस्कॉन मंदिर अमेरिका ने कहा कि नारद मुनि केवल देवर्षि ही नहीं थे बल्कि भक्ति के प्रथम आचार्य है उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया की सच्ची भक्ति।
किसी भी परिस्थिति में मनुष्य को परमपद तक पहुंचा सकती है। उनके जीवन प्रसंगों के माध्यम से। बताया गया असंख्य जीवों को भगवान की भक्ति से जोड़ा। और धर्म की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्तिभाव मे सराबोर हो गए वातावरण मे नारायण नारायण किए जयघोष से गूंज उठा। वर्णन का रस पान करवाया
13 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होने वाली कथा के लिए। स्थल तक आने जाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों एवं आसपास के कस्बों से निशुल्क आने जाने हेतु वाहनों व्यवस्था की गई है कथा में राजकुमार शर्मा, सुनील शर्मा, आदित्य शर्मा,उमाशंकर महमिया, शिवचरण पुरोहित , राकेश सहल, गोपी पुरोहित, पंडित हरिकृष्ण शुक्ला, रतन जांगिड़, विजय ब्याला, विकास पुरोहित, पुरुषोत्तम चौरासिया, संजय शुक्ला, सुरेंद्र जोशी, सुरेंद्र शर्मा, इस्कॉन के डॉक्टर बंसल आदि काफी संख्या में भक्तगणों ने भाग लिया