शराब बिक्री के समय में बढ़ोतरी आमजन पर भारी होगी

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (दैनिक नवयत्न ) । राजस्थान मध निषेध मोर्चा ने राज्य सरकर द्वारा शराब की दुकानों को खोलने की समय अवधि को बढ़ाकर रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक करने की घोषणा को गलत बताया है और कहा है कि इससे सड़क दुर्घटनाओ व अपराधों में भारी बढ़ोतरी होगी।
प्रदेशाध्यक्ष चौधरी मामराज सिंह ने कहा कि सरकार को शराब बिक्री के समय को बढाने की बजाय तामिलनाडु की आबकारी नीति लागु करनी चाहिए ताकी अपराध भी कम होंगे और सरकार की आमदानी भी चार गुना तक बढ़ेगी।

शहर अध्यक्ष मोहन बाजोर ने कहा कि आमजन के लिए चिकित्सा विभाग में हॉस्पिटल के ओपीडी समय को बढ़ाया जाना आवश्यक है, न की शराब बिक्री का समय। बाजोर ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से दुर्घटनाओ व अपराध का ग्राफ बढ़ेगा जो आमजन के लिए चिंता का विषय है।

You might also like