जाट बोर्डिंग हाउस को दो लाख इक्कावन हजार रुपए का मिला आर्थिक सहयोग

सुरेंद्र शर्मा

सीकर (दैनिक नवयत्न ) । संस्थान प्रेस सचिव हरिराम मील ने बताया कि जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान सीकर में त्रिलोक सिंह रिसर्च एवं डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन के निर्माण कार्यों में सहयोग के लिए आज निवासी कूदन सीनियर एडवोकेट लक्ष्मण सिंह सुंडा पुत्र हनुमाना राम सुंडा द्वारा उक्त संस्थान को दो लाख इक्कावन हजार रुपए (2,51,000/) का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। ज्ञात रहे इनके दादा कालूराम सुंडा उक्त संस्थान के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। तथा सन् 1934 के आंदोलन व यज्ञ में भी अपनी प्रमुख भागेदारी निभाई थी।

हरिराम मील ने बताया कि आज उक्त संस्थान को भामाशाह द्वारा दो लाख इक्कावन हजार रुपए की आर्थिक सहयोग राशि प्राप्त हुई।
जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान अध्यक्ष गणेश बेरवाल व समस्त कार्यकारिणी की ओर से संस्थान को आर्थिक राशि भेंट करने वाले भामाशाह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। तथा धन्यवाद व आभार जताया गया ।

You might also like