ढूकिया हॉस्पिटल में हनुमानपुरा निवासी कस्तूरी देवी का माँ योजना के तहत निःशुल्क हुआ घुटना प्रत्यारोपण
संजय सोनी
झुंझुनूं (दैनिक नवयत्न ) । राज्य सरकार की मा योजना सहित विभिन्न केसलेश योजनाओं से एनपेनल्ड जिला मुख्यालय के मंडावा रोड स्थित ढूकिया हॉस्पिटल में हनुमानपुरा निवासी कस्तूरी देवी का मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क कैसलेश ऑपरेशन घुटना प्रत्यारोपण किया गया। ढूकिया हॉस्पिटल के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ रामनिवास स्वर्णकार की टीम ने किया कस्तूरी देवी सफल घुटना प्रत्यारोपण कर दर्द भरी जिंदगी में खुशियों की चहल कदमी करवा दी। कस्तूरी देवी ने ऑपरेशन के बाद टहलते हुए खुशी से बोली “मेरो ऑपरेशन जोरको बढ़िया होग्यो, कोई पीसा कोनी लगया और भी कोई क दर्द है तो ऑपरेशन करालो।”
ढूकिया हॉस्पिटल की डॉ मोनिका ढूकिया ने बताया कि अस्पताल में मा योजना के साथ ही RGHS, ECHS, ESIC के कैशलेश ईलाज की सुविधा सभी ब्रांच में उपलब्ध हैं। अस्पताल में न्यूरो विशेषज्ञ, यूरो विशेषज्ञ, ऑर्थो स्पेशलिस्ट, लेप्रोस्कोपिक सर्जन, एमडी मेडिसीन सहित सभी ब्रांच में 24×7 सेवाएं उपलब्ध हैं साथ ही इन हाउस CT स्कैन और सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध है।