मनोज महावर बने मैन बाजार गींदड परिषद के अध्यक्ष
ललित दाधीच
राजलदेसर (दैनिक नवयत्न ) । राजलदेसर में सोमवार देर रात्रि को मैन बाजार में 5 दिवसीय गींदड नृत्य को लेकर मैन बाजार गींदड परिषद की बैठक भंवरलाल गोला की अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिसमें पिछले कार्यक्रम का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। मनोज महावर को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसमें उपस्थित जनों की सहमति से नवनियुक्त अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया गया । उपाध्यक्ष के लिए दीनदयाल स्वामी , किशन मारू , विजय कुमार कड़वासरा , श्यामसुंदर पारीक , विमल दुगड़ , कोषाध्यक्ष मूलचंद सोनी को नियुक्त किया गया । वहीं संरक्षक भंवरलाल गोला , पवन झेंडू को बनाया गया । 5 दिवसीय गींदड नृत्य को लेकर टेंट , माइक , मिट्टी सहित अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी है । इस मौके पर अनेकों संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे ।