बाबा श्याम का मंदिर सजा राजहंस की तर्ज पर

श्रवण सारस्वत

रींगस( दैनिक नवयत्न ) । बाबा श्याम का झिलमिलाता रस रसीला फागुनी वार्षिक मेला अब परवान चढ़ चुका है। आज हजारों की संख्या में बाबा श्याम के दर्शनों के लिए भक्त उमड़े। श्याम भक्त हाथों में निशान लेकर रंग और अबीर उड़ाते हुए रींगस श्याम मंदिर में पहुंचे। जहां लंबे इंतजार के बाद बाबा की एक झलक इस प्रकार भक्त भाव विभोर हो गए। वही श्याम भक्त बाबा के नयनाभिराम अलौकिक श्रृंगार देखकर आनंदित हो गए। मंदिर कमेटी रींगस ने भक्तों के लिए पलक पांवड़े बिछा दिए। बाबा का मंदिर क्षेत्र इस बार ऑस्ट्रेलिया एवं यूरोपीय फूलों से महकेगा। मंदिर कमेटी की ओर से इस बार विशेष व्यवस्था की गई है। जिसमें निशुल्क पार्किंग रोगी उपचार केंद्र, अग्निशमन उपकरण, कंट्रोल रूम, भक्तों के लिए मुख्य मार्गों पर कालीन आदि की व्यवस्थाएं की गई है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार बाबा के मंदिर में दक्षिण दिशा में एक और निकास द्वार बनाया गया है जिससे भक्तों को आसानी से बाबा के सुगम दर्शन होंगे। वही भक्तों को नियंत्रित करने के लिए 80 गार्ड एवं दर्जनों स्वयंसेवक लगाए गए हैं। जो विशेष वर्दी में होंगे। कमेटी की ओर से हर श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल कैंप की व्यवस्था की है।

 

आधुनिक नवाचार के तहत 3 से 4 जगह पर भक्तों की यादगार के तौर पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं जहां खड़े होकर श्याम भक्त अपनी सेल्फी ले सकेंगे।।
ऑस्ट्रेलिया एवं यूरोपीय देशों से बाबा के लिए हवाई जहाज से विशेष फुल मंगाए गए हैं। जिनसे बाबा के मंदिर के मुख्य द्वार पर राजहंस के तर्ज पर सजाया जाएगा।

भक्तों के लिए पहली बार कंट्रोल रूम
श्याम भक्तों को किसी भी प्रकार के परेशानी से बचाने के लिए इस बार कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसमें भक्तों पर नजर रखी जाएगी तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल मदद की जाएगी। मंदिर क्षेत्र मैं अनेक जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
कमेटी की ओर से पेट पलायन आने वाले भक्तों के लिए दोनों प्रमुख रास्तों पर कालीन की व्यवस्था की गई है।

You might also like