बेजुबानों के लिए बांधे परिंडे
सूरजगढ़,(कृष्ण कुमार गांधी)6 मई। कोरोना महामारी के दौरान खटीक समाज के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव खटीक समाज सीपी महेन्द्रा व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय खटीक समाज नरेन्द्र बबेरवाल नई दिल्ली द्वारा चलाए गए एक परिवार एक परिंडे अभियान के तहत समाज के लोगों द्वारा बेजुबान पक्षियों की सेवार्थ परिंडे लगाए गए। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रामसिंह चेतीवाल ने बताया कि आज 10 पेड़ों पर परिं´डे बांधकर उनमें पानी डाला गया पक्षियों के लिए दाने डाले गए। इस अवसर पर अखिल भारतीय खटीक समाज युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ गणेश चेतीवाल, पूर्व पार्षद बाबूलाल चेतीवाल, प्रधानाचार्य हजारीलाल बड़सीवाल, सुरेश बडग़ुजर, नंद किशोर बडग़ुजर, विजय चेतीवाल ने पक्षी परिंडा अभियान में भाग लिया।