प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

महेंद्र खडोलिया

श्रीमाधोपुर (दैनिक नवयत्न ) । प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश लाखीवाल का जन्मस्थली मऊ में भव्य स्वागत ढोल नगाड़ों की गूंज और फूल मालाओं साफा पहनाकर किया समान,महासचिव दीपेंद्र लूनीवाल का भी हुआ अभिनन्दन।अखिल भारतीय बलाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार अपनी जन्मस्थली ग्राम मऊ पधारने पर ओमप्रकाश लाखीवाल का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।उनके साथ महासचिव दीपेंद्र लूनीवाल का भी गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया।नेकीराम लाखीवाल ने बताया सर्व समाज द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ में फुल मालायें व साफा बांधकर अतिथियों का सम्मान किया गया। ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर समाजसेवी महेश सैन, शंकर शास्त्री,राष्ट्रीय नाई महासभा जिला अध्यक्ष राजाराम सैन, सुल्तान खोवाल, अनील पालीवाल, सोहन
लाखीवाल,हेमराज , राजेंद्र , सुभाष खोवाल, ओमप्रकाश, राजेंद्र बिदावत, पवन जी, रोहिताश , सहित समस्त ग्रामीण जन मौजूद रहे।

You might also like