अज्ञात कार जब्त

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)6 मई। स्थानीय मेगा हाईवे पर ग्राम लोहा के पास पुलिस ने एक दिल्ली नंबर की अज्ञात कार को जब्त किया। थाना इंचार्ज महेंद्रकुमार ने बताया कि उक्त कार हाईवे के बीचों बीच खड़ी थी व पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई, संभवत: उक्त कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हुई है साथ ही यह अंदेशा भी है कि मादक पदार्थ का कार्य करने वालों की यह कार हो और दुर्घटना होने के कारण वो इसे यह छोड़ कर चले गये। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर कार के रजिस्टे्रशन नम्बरों के आधार पर जांच शुरू की।

You might also like