जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी की अध्यक्षता में किया गया
निलेश मुद्गल
झुंझुनू (नवयत्न ) । भाजपा जिला कार्यालय झुंझुनू में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी तथा प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष डॉ. श्याम अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंच पर पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशम्बर पूनिया, जिला महामंत्री डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत, योगेन्द्र मिश्रा, दलीप सैनी तथा पिलानी विधानसभा प्रत्याशी राजेश दहिया मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंचस्थ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई तथा कार्यकर्ताओं ने साफा, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य वक्ताओं का सम्मान किया।
जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान को मण्डल एवं बूथ स्तर तक सफल बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन है और सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए।
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष डॉ. श्याम अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को बूथ एवं मण्डल स्तर तक जानकारी पहुंचानी है। वहीं प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि 15 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक मण्डल में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे, जिनमें भाजपा का इतिहास, विचारधारा तथा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र मिश्रा ने किया तथा अंत में दलीप सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष अहलावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, शौकत अली चौहान, रतन सिंह तंवर, बी.एल. वर्मा, महावीर ढाका, अजय चाहर, मंजू सैनी, विनोद कुमावत, निखिल शर्मा, सुरेन्द्र रसगणिया, सौरभ सोनी, चन्द्रप्रकाश शुक्ला, मुरली मनोहर शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।