राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में युवा विकास समिति की प्रेरणा से समाजसेवी बोथरा ने लगाया वाटर कूलर

ललित दाधीच

राजलदेसर (नवयत्न ) । राजलदेसर युवा विकास समिति की प्रेरणा से स्वर्गीय किरण देवी बोथरा धर्मपत्नी स्वर्गीय बाबूलाल बोथरा की स्मृति में उनके सुपुत्र छत्रसिंह बोथरा के द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) में 120 लीटर का वाटर कूलर लगाया गया जिसका शुभारंभ शुक्रवार को पंडित बृजेश दाधीच के मंत्रोच्चार के साथ समिति के अध्यक्ष मुकेश श्रीमाल , विद्यालय प्रधानाचार्य अंजू खेडीवाल , विद्यालय एसएमसी सदस्य चंपालाल भाटी , मधु श्रीमाल के कर कमलों से किया गया । पूर्व में बोथरा परिवार के द्वारा ही प्याऊ का निर्माण करवाया गया था । विद्यालय प्रधानाचार्य अंजू खेडीवाल ने कहा कि छत्रसिंह बोथरा ने बहुत ही शानदार कार्य किया है इनकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है वाटर कूलर लगने से बच्चों को पीने के लिए भीषण गर्मी में शीतल ठंडा पानी उपलब्ध होगा । युवा विकास समिति के माध्यम से लगातार विद्यालय में कार्य करवाए जा रहे हैं समिति का भी आभार जताया । समिति के अध्यक्ष मुकेश श्रीमाल ने कहा कि एक छोटे से निवेदन पर छत्रसिंह बोथरा ने वाटर कूलर लगाया है उनका जितना प्रशंसा की जाए उतनी कम उन्होंने आश्वासन दिया है कि आगे भी बोथरा परिवार के द्वारा विद्यालय में कार्य करवाए जाएंगे । इस मौके पर मंत्री विनोद भाटिया , संरक्षक रतनलाल बारुपाल , मदन दाधीच , उपमंत्री शिवभगवान सोनी , सुरेंद्र टाक , कालूराम तंवर , एडवोकेट जगदीश बालणिया , व्याख्याता जय सिंह बारहठ सहित समिति के सदस्य व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे ।

You might also like