लोक अदालत में 67 प्रकरणों का हुआ निस्तारण, 67,99,990 रुपये की हुई वसूली

 

सुभाष वर्मा 

 

तारानगर (नवयत्न ) | अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश संतोष कुमार मीणा की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। एडीजे संतोष कुमार मीणा ने बताया कि उक्त लोक अदालत में न्यायालय में लंबित प्रकरणों में दांडिक शमनीय के 15 प्रकरणों, 138 एन.आई. एक्ट के 03 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिनमें 28,490 रूपये की वसूली हुई, वैवाहिक मामलों के 02 प्रकरणों, भरण पोषण के 23 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिनमें 2,93,500 रूपये की वसूली हुई, सिविल व धन वसुली मामलों के 07 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, एमएसिटी के 7 प्रकरणों में कुल राशि 49,80,000 के पंचाट पारित किये गये। बैंक तथा बीएसएनएल के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में 10 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिनमें 14,98,000 रूपये की वसूली हुई। इस प्रकार उक्त लोक अदालत में कुल 67 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिनमें 67,99,990/- रूपये की वसूली हुई। लोक अदालत में सदस्य के रूप में एडवोकेट जितेन्द्र सिंह राठौड़ का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर अपर लोक अभियोजक पंकज कुमार स्वामी, बार संघ अध्यक्ष प्रभुदयाल सहारण, एडवोकेट निर्मल कुमार प्रजापत, जयंत यादव, साजिद खान, विकास सिहाग, ओमप्रकाश सहारण, ललित देव, विकास सोनी, न्यायालय के कर्मचारी सुरेश कुमार, घनश्याम शर्मा, मुकेश पूनिया, कैलाश सिंह, टीकूराम बाकोलिया सहित बैंक कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

You might also like