छात्राओं ने मेंहदी प्रतियोगिता में लिया उत्साह से भाग

निसं
तारानगर (नवयत्न)। माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर मे बुधवार को नई किरण: नशा मुक्ति केन्द्र के अन्तर्गत नशा मुक्त समाज उज्ज्वल भविष्य विषय पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुये नशा मुक्ति का संदेश देने वाले मेंहदी के रचनात्मक कलाकृतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों तथा नशा मुक्त स्वस्थ समाज की सुन्दर कल्पना को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में आईना ने प्रथम, दिव्या शर्मा, मंजू कुमारी ने द्वितीय तथा सुप्रिया व एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हंसराज परिहार ने नशा मुक्ति की दिशा में इस तरह की प्रतियोगिताओं को महत्वपूर्ण बताया तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका प्रो. योगिता, डॉ. रविन्द्र कुमार एव डॉ. नेहा ने निभाई। नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र संयोजक डॉ. सरिता, सदस्य प्रो. अंकिता चौधरी व ममता रानी ने कार्यक्रम में सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

You might also like