ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्र से शिक्षक भर्ती में नौकरी पाने की साजिश का पर्दाफाश, एक महिला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी महिला को एसओजी टीम को सौंपा
नवरतन प्रजापत
चूरू (नवयत्न ) । राजस्थान में वर्ष 2022 की तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में एसओजी पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के सादुलपुर से एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महिला पर ताइक्वांडो खेल के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे से शिक्षक भर्ती में नौकरी पाने का आरोप है। इस सम्बंध में आईपीएस अधिकारी अभिजीत पाटिल ने बताया कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक माफिया और फर्जीवाड़े के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसओजी टीम की ओर सूचना मिली। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दबिश देकर एक महिला को डिटेन किया। डिटेन की गई महिला एकता थालोर निवासी सादुलपुर है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की जांच के लिए एसओजी टीम को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो खेल के फर्जी प्रमाण पत्र और फर्जी सत्यापन रिपोर्ट के जरिए उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में चयन पाने का प्रयास किया था। जांच के दौरान एक फर्जी ईमेल आईडी का भी खुलासा हुआ, जिसकी स्पेलिंग में गड़बड़ी होने के कारण पूरे फर्जीवाड़े का राज खुल गया। एसओजी अब इस मामले में जुड़े अन्य लोगों और संभावित गिरोह की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में किसी भी तरह की धांधली और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वही मामले में आईपीएस अधिकारी अभिजीत पटेल ने बताई कि मामले में एसओजी टीम ने ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्र से शिक्षक भर्ती में नौकरी पाने की साजिश का पर्दाफाश कर बीस आरोपियो को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 की तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा में उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे से नौकरी प्राप्त करने के लिए ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्र और फर्जी सत्यापन रिपोर्ट का इस्तेमाल करने के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इस मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई की है।भर्ती प्रक्रियाओं में पेपर लीक माफिया और फर्जीवाड़े के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस मामले की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि कुछ अभ्यर्थियों ने ताइक्वांडो खेल के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे से शिक्षक भर्ती में चयन पाने का प्रयास किया। तथा 14 जिलों में एक साथ रेड कर बड़ी कार्रवाई की है। तथा मामले की जांच जारी है।