केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज राज्य मंत्री कमलेश पासवान
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न ) । केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज राज्य मंत्री कमलेश पासवान, सांसद श्रीकांत शिंदे आज सालासर धाम के दौरे पर रहे..सालासर धाम के दौरे के दौरान मंदिर पहुंचने पर मंदिर पुजारी ने पूजा अर्चना करवाई..मंदिर में केंद्रीय मंत्री पासवान, सांसद शिंदे ने मनोकामना का नारियल भी बांधा, उनका पुजारी परिवार के सदस्यों के द्वारा गर्मजोशी से दुप्पटा ओढ़ाकर स्वागत किया गया..केंद्रीय मंत्री पासवान, सांसद शिंदे पुलिस प्रोटोकॉल के साथ जाजोदिया धर्मशाला पहुंचे..जिसके बाद बिना सुरक्षा के ही उनको जाजोदिया धर्मशाला से सालासर बालाजी मंदिर तक लाया गया..जिस कारण दोनों भीड़ में असहज भी दिखे..दोनों को Z सुरक्षा मिली हुई है..प्रोटोकॉल अधिकारी भी जाजोदिया धर्मशाला तक सीमित दिखे, मंत्री पासवान, सांसद शिंदे का स्वागत किया..इससे पूर्व दोनों सालासर बालाजी के दर्शन से पहले सांसद कस्वां के राजगढ़ स्थित आवास पहुंचे..उसके बाद सालासर पहुंचे।
फोटो_सालासर बालाजी की पूजा अर्चना करते सांसद श्रीकांत शिंदे, सांसद एवं राज्य मंत्री कमलेश पासवान।