महर्षि परशुराम कॉलेज में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कल
प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ़ (नवयत्न)। दांता कस्बे में स्थित महर्षि परशुराम पीजी कॉलेज में सोमवार को स्व. डॉ बालमुकंद दीक्षित की द्वितीय पुण्यतिथि पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था निदेशक सुरेश शर्मा एवं व्यवस्थापक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इस शिविर का आयोजन 23 मार्च को प्रातः 9 बजे से किया जाएगा जो कि सायं 04.00 बजे सम्पन्न होगा। इस शिविर में एसएमएस जयपुर, एसके अस्पताल सीकर, मित्तल हॉस्पिटल सीकर एवं जीवन ज्योति अस्पताल चौमूं की ब्लड बैंक टीमें रक्त संग्रहित करेगी। गौरतलब है कि गत वर्ष प्रथम पुण्यतिथि पर भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 515 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था।