भव्य श्रीराम कथा का आयोजन
गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न)। श्री हंसों जी गोपाल गौशाला ट्रस्ट के तत्वावधान में गांव लिखमादेसर में 9 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।
आयोजन में कथा व्यास के रूप में श्रीमद् दंडी स्वामी शिवेन्द्राश्रम जी महाराज (ऋषिकेश) अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन समिति के अनुसार कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा। आयोजक पूनमचंद तिवाड़ी ने बताया कि
कार्यक्रम की शुरुआत 9 अप्रैल को सुबह 8:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो श्री हंसों जी महाराज मंदिर से कथा स्थल श्री गुरु श्री हंसों जी धाम तक निकाली जाएगी।
कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिसमें राम जन्म, सीता विवाह, वनगमन, केवट प्रसंग, भरत मिलाप, रावण वध सहित कई महत्वपूर्ण प्रसंग शामिल हैं। वही कथा से जुड़े हुए दुर्गाराम जी पारीक ने बताया कि 17 अप्रैल को पूर्णाहुति हवन के साथ कथा का समापन होगा। इसी दिन रात्रि में जसनाथ जी महाराज का जम्मा एवं अग्नि नृत्य भी आयोजित किया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। वही तरुण पारीक ने बताया कि आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी किया जाएगा।
इस आयोजन में तिवाड़ी परिवार सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय सहयोग दे रहे हैं, जिससे कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा रहा है।