कार सवार बदमाशों ने मेडिकल संचालक से लूटे 80 हजार

डी. के. सैनी
जयपुर (नवयत्न)। रामनगरिया थाना इलाके में कार सवार बदमाशों ने मिलकर मेडिकल संचालक से 80 हजार की लूट और मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार बदमाशों की तलाश में आसपास के इलाके में नाकाबंदी भी कराई। लेकिन कार सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर कार सवार बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि थाना इलाके में स्थित जगतपुरा के एनआरआई सर्किल निवासी राम अवतार गौतम जगतपुरा रेलवे फाटक के पास कंचन मेडिकल स्टोर चलाते है। गुरुवार रात करीब सवा 11 बजे वो दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। घर से महज 50 मीटर की दुरी पर कार सवार बदमाशों ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी ओर 80 हजार रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। आरोपियों के चले जाने के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी अपने परिजनो व पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कराई। लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। पुलिस ने घटना स्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

You might also like